कांग्रेस ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की उठाई मांग
Muzaffar-nagar News - कांग्रेस पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा और भाजपा सरकार पर हमला बोला। अब्दुल्ला आरिफ ने चेतावनी दी कि अगर मांग नहीं मानी गई, तो वे आंदोलन करेंगे।

कांग्रेस पार्टी ने पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। प्रदेश सचिव एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन भेजा। कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यक्रम दोपहर को मीनाक्षी चौक से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करो के नारे के साथ उन्होंने कलेक्ट्रेट में भी प्रदर्शन किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने कांग्रेसियों की बात सुनी और उनका ज्ञापन लिया। ज्ञापन सौंपने के बाद अब्दुल्ला आरिफ ने केंद्र और यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है। एक तरफ गाय के नाम पर वोट मांगे जाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांग नहीं मानी गई तो कांग्रेस गांव-गांव जाकर सरकार की पोल खोलेगी और पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ा जाएगा प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मोबीन राजपूत, जिलाध्यक्ष आकाश त्यागी, नगर अध्यक्ष फैसल कुरेशी, डॉ. अरशद राजपूत, अमिर सैफी, हातिम जफर महमूद, नरेश भारती, मुकुल शर्मा, हरदीप सिंह, अनस मलिक आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


