Muzaffarnagar News: खतौली तहसील दिवस में डीएम,एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में चार तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 165 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 18 का मौके पर निवारण किया गया। डीएम और एसएसपी ने लोगों की समस्याएं सुनीं, और कई शिकायतें जमीन पर कब्जे से संबंधित थीं।

खतौली तहसील दिवस में डीएम,एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जनपद की चार तहसीलों सदर, खतौली, बुढ़ाना व जानसठ में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें चारों तहसीलों में कुल 165 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें 18 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। खतौली तहसील में डीएम व एसएसपी ने पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना।

खतौली में समाधान दिवस

खतौली। शनिवार को खतौली तहसील के समाधान दिवस में पहुंचे डीएम,एसएसपी ने जनसमस्याएं सुनी। तहसील दिवस में अधिकतर शिकायत जमीन पर कब्जे को लेकर रही। नगर की कई शिकायतों का सालों से समाधान न होने पर अधिकारी ने नगर पालिका ईओं को जमकर हडकाया। डीएम के पहुंचने से पहले फारियादी कम नजर आ रहे थे लेकिन करीब सवा बजे जैसे ही डीएम,एसएसपी पहुंचे तो फरियादियों की लम्बी लाइन लग गई। 69 शिकायतों में से सात शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।

तहसील दिवस की शुरुआत

तहसील दिवस शनिवार की सुबह 11 बजे शुरू हुआ। जिसमे एसडीएम डा ललित कुमार मिश्रा,तहसीलदार अरविन्द कुमार लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।दोनों अधिकारियों के सामने फरियादी कम नजर आएं। तहसील दिवस में जैसे ही लोगों को पता चला कि डीएम उमेश मिश्रा ओर एसएसपी संजय वर्मा भी पहुंचने वाले है तो फरयिादयों की तहसील में भीड़ दिखने लगी। दोनों अधिकारी जैसे ही करीब सवा एक बजे तहसील दिवस में पहुंचे तो फरियादियों की लम्बी लाइन लग गई। डीएम को एक महिला ने नगर पालिका ईओं की शिकायत की, कहा कि पिछले करीब दस महीनों से मकान में भरने वाले पानी की समस्यां को लेकर पालिका के चक्कर काट रही है लेकिन कोई समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। महिला की शिकायत देखकर अधिकारी ने ईओं को समाधान जल्द कराए जाने को कहा। इसके अलावा भाकियू अराजनैतिक के दर्जनों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील दिवस में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तहसील का एक लेखपाल प्राइवेट युवक से किसानों से अवैध वसूली कराता है।अगर कोई मूल,जाति ओर विरासत की समस्यां लेकर पहुंचता है तो वह प्राइवेट युवक की उनसे सौदा करता है,अगर उससे बात नहीं बनती तो लेखपाल उससे मिलने की बात कहता है। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की। विधोत्मा कन्या महाविद्याालय में भरे गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर शिक्षक अधिकारी के पास पहुंचे। अधिकारी ने इस मामले में भी ईओं को जमकर हडकाया।

सदर तहसील में सुनवाई

सदर। एडीएम फाइनेंस व एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी सीओ सदर राजू साव ने सदर तहसील में पहुंचकर जन समस्याओं को सुना। इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में 38 समस्याएं आई, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बुढ़ाना और जानसठ में शिकायतें

बुढ़ाना। तहसील के बार सभा कक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 23 शिकायत आई। जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अधिकतर शिकायतें जमीन से संबंधित थी। इस मौके पर एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार महेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अमन कुमार के अलावा सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

जानसठ। तहसील के सभागार में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम रश्मि लाम्बा ने जनता की शिकायतों को सुना। संपूर्ण समाधान दिवस में 35 शिकायत दर्ज की गई, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इस दौरान सीओ ऋषिका सिंह, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, नायब तहसीलदार अजय कुमार व बृजेश कुमार, ईओ नीलम पांडेय, बीडीओ विशाखा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर स्नेह निर्वाल आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

लोगों के सवाल

✦कितनी शिकायतें समाधान दिवस में दर्ज की गईं?−
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 165 शिकायतें दर्ज की गईं।
Diwakar Jha

लेखक के बारे में

Diwakar Jha

दिवाकर झा पिछले 25 वर्षों से पश्चिमी उप्र के विभिन्न जिलों में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ यूनिट से सम्बद्ध जनपद मुजफ्फरनगर में बतौर ब्यूरो चीफ के पद पर काम कर रहे हैं। जनपद से जुड़े सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। जनसमस्याओं, स्थानीय राजनीति और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी खबरें पाठकों के बीच विशेष पहचान रखती है।

परिचय एवं अनुभव
दिवाकर झा प्रिंट मीडिया में एक सक्रिय एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं। दिवाकर झा ने अपने पत्रकारिता जीवन में जनपद स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाया है। प्रशासनिक गतिविधियों, स्थानीय राजनीति, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं, जन समस्याओं, विकास कार्यों एवं राजनीतिक गतिविधियों को दिवाकर झा ने अपनी खबरों के माध्यम से सामने रखा है।

करियर का सफर
दिवाकर झा ने अपने कॅरियर की शुरुआत मेरठ में वर्ष 2000 में कुबेर टाइम्स से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। बाद में 2000 के अंत में दैनिक जागरण के साथ जुड़े। वर्ष 2011 में बिजनौर जनपद में दैनिक जनवाणी समाचार पत्र से जुड़े। वर्ष 2016 में मेरठ में दैनिक जनवाणी में बतौर सिटी चीफ काम करने का मौका मिला। वर्ष 2018 अगस्त में हिन्दुस्तान से जुड़े और बागपत, शामली में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। वर्तमान में दिवाकर झा मुजफ्फरनगर में बतौर ब्यूरो चीफ काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए (मध्यकालीन भारतीय इतिहास), बीएड (शिक्षा शास्त्र) और हिंदी पत्रकारिता में पत्रकारिता में डिप्लोमा।

कॅरियर लक्ष्य
स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग, जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर आधारित खबरें, सामाजिक मुद्दों और जनआंदोलनों की कवरेज और आम नागरिकों की आवाज को प्रभावी मंच प्रदान करना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsMuzaffarnagar News: खतौली तहसील दिवस में डीएम,एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं