कब्रिस्तान में खड़े पेड़ों को दवा डालकर सुखाने का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - गाँव गढ़ी के निवासी मोहम्मद तामिल ने एसडीएम रश्मि लांबा को शिकायत दी है कि कब्रिस्तान के पास एक किसान ने कब्रिस्तान की जमीन काटकर अपने खेत में मिला ली है। किसान ने कब्रिस्तान में मौजूद यूकेलिप्टिस के पेड़ों को नष्ट करने के लिए दवाई का प्रयोग किया है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

कब्रिस्तान में खड़े पेड़ों को दवा डालकर सुखाने का आरोप

जानसठ। क्षेत्र के गांव गढ़ी निवासी मोहम्मद तामिल पुत्र मोहब्बत अली ने एसडीएम रश्मि लांबा को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव गढ़ी में स्थित सुन्नी कब्रिस्तान में गांव के जिम्मेदार व्यक्तियों ने यूकेलिप्टिस के पौधे लगाए गए थे। आरोप है कि कब्रिस्तान के बराबर में किसान ने कब्रिस्तान की कुछ भूमि को काटकर अपने खेत में मिला लिया है। किसान ने कब्रिस्तान में खड़े पेड़ों को नष्ट करने की दवाई डालकर पेड़ भी सुखा दिए हैं। शिकायकर्ता ने एसडीएम से जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।