जिला अस्पताल में गंदगी पर सीएमओ नाराज, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

Mar 11, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में, सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सुधारने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीन की गुणवत्ता, मरीजों के साथ संवाद, और सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया। उन्हें निर्देश दिए गए कि मरीजों के साथ संवेदनशीलता से पेश आना जरूरी है और आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दिया।

जिला अस्पताल में गंदगी पर सीएमओ नाराज, सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने और आमजन को सुलभ चिकित्सा मुहैया कराने के लिए सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने मंगलवार को सक्रियता दिखाई। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली और जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी विंग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल उपस्थिति पंजिका देखी, बल्कि मेडिसिन स्टॉक, ड्रेसिंग बॉक्स और कोल्ड चेन के रख-रखाव की बारीकी से जांच की। सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया मंगलवार को पहले सीएचसी मखियाली पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले कोल्ड चेन कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वैक्सीन की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और तापमान रजिस्टर को अपडेट रखा जाए।

ओपीडी और पैथोलॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से सीधा संवाद कर अस्पताल की फीडबैक ली। सीएमओ ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार ही आधी बीमारी दूर कर देता है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं, आयुष्मान कार्ड और स्वच्छता के निर्देश जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता और ड्रेसिंग बॉक्स की सामग्री जांचते हुए सीएमओ ने चिकित्सकों को आपातकालीन स्थिति के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। अस्पताल परिसर में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।