
सीएमओ ने निरीक्षण कर परखी मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों की व्यवस्था
Muzaffar-nagar News - मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं, रोगियों के पंजीकरण, और दवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य मेलों के आयोजन को नियमित और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों की गुणवत्ता एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु रविवार को सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ौदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोपाडा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंसूरपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने स्वास्थ्य मेलों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, रोगियों के पंजीकरण, उपचार व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, जांच सेवाओं, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परामर्श की स्थिति का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य मेलों में आने वाले मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आम नागरिकों को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य मेलों का नियमित एवं प्रभावी आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। इस दौरान मरीजों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच एवं नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके साथ ही उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, गैर-संचारी रोगों की जांच, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण तथा स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




