दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, कई घायल
Muzaffar-nagar News - कस्बे के मोहल्ला ईदगाह में दो पक्षों के बीच कहासुनी के चलते धारदार हथियारों से मारपीट हुई। इस झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

कस्बे के मोहल्ला ईदगाह के पास दो पक्षों के बीच किसी बात पर हुई कहासुनी के चलते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों और से चले धारदार हथियारों से दोनों और से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। कस्बे के मोहल्ला ईदगाह निवासी शहजाद पुत्र बाबू का इंतजार, फरमान के साथ किसी बात पर कहासुनी होने पर गाली गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों और से धारदार हथियारों के चलने कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी लेकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


