
राष्ट्रीय जम्बूरी से लौटा बुर्कांनशी छात्राओं का 19 सदस्यीय दल का हुआ स्वागत
Muzaffar-nagar News - चरथावल क्षेत्र में भारत स्काउट एवं गाइड की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में हिस्सा लेकर लौटे 19 सदस्यीय दल का जोरदार स्वागत किया गया। छात्राओं ने तिरंगे के साथ 'भारत जिंदाबाद' के नारे लगाए। दल ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत की और कई मनमोहक कार्यक्रम किए। मौलाना महमूद मदनी ने प्रतिभागियों की सराहना की।
चरथावल। भारत स्काउट एवं गाइड की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में हिस्सा लेकर लौटे 19 सदस्यीय दल का चरथावल क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया।वापस लौटने पर छात्राओं ने तिरंगे के साथ 'भारत जिंदाबाद' के नारे लगाए। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 23 से 29 नवंबर तक आयोजित भारत स्काउट एवं गाइड की 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी में हिस्सा लेकर लौटे 19 सदस्यीय दल का चरथावल क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नंगला राई स्थित मदरसा जामिया आयशा सिद्दीका लीलबनात की यह टीम जमीयत यूथ क्लब के सौजन्य से कार्यक्रम में शामिल हुई थी।वापस लौटने पर छात्राओं ने तिरंगे के साथ 'भारत जिंदाबाद' के नारे लगाए।
इस टीम ने राष्ट्रीय जम्बूरी में काबा शरीफ की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की, जिसने सभी को प्रभावित किया। टीम ने पर्दे में रहते हुए कई मनमोहक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।जमीयत उलेमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने इन प्रतिभागियों का निरीक्षण किया और उनके प्रयासों की सराहना की।इस मौके पर जमीयत उलेमा के पश्चिम उत्तर के उपाध्यक्ष एवं प्रबंधक हाफिज फुरकान असअदि के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।इस मौके पर मौलाना अहसान कासमी,मौलाना मूसा कासमी,कारी शाहनवाज, शुएब आलम कासमी,नुसरत जहां खतीजी,साफिया हुमा सिद्दीकी,नाजरीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




