Muzaffarnagar News: वाहन पार्किंग के गड़बड़झाला में टैक्स विभाग से हटा लिपिक

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: टाउन हाल मैदान वाहन पार्किंग में गडबडझाले को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टैक्स विभाग से लिपिक प्रवीण कुमार को हटा दिया है। जांच के लिए तीन सदस्य समिति का गठन किया गया है। तत्कालीन ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने कार्रवाई की संस्तुति दी थी।

Muzaffarnagar News: वाहन पार्किंग के गड़बड़झाला में टैक्स विभाग से हटा लिपिक

Muzaffarnagar News: टाउन हाल मैदान वाहन पार्किंग में हुए गडबडझाले को लेकर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्रवाई करते हुए टैक्स विभाग से लिपिक प्रवीण कुमार को हटा दिया है। चेयरपर्सन ने प्रवीण कुमार को मुख्य कार्यालय में सम्बद्ध किया है। वहीं वाहन पार्किंग प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्य समिति का गठन किया गया है।

जांच समिति का गठन

उधर तत्कालीन ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने इस मामले में लिपिक प्रवीण कुमार विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मम विभागीय कार्यवाही किए जाने की संस्तुति की थी। अब इस प्रकरण की एई जलकल अनुज कुमार, जेई निर्माण कपिल कुमार और प्रभारी टीएस पारूल यादव जांच करेंगी। सभासद देवेश कौशिक ने 28 दिसम्बर 2025 में टाउन हाल पार्किंग के ठेके में हुए गडबडझाले की शिकायत तत्कालीन ईओ डा. प्रज्ञा सिंह से की थी। इसके बाद सभासद देवेश कौशिक ने इस मामले की शिकायत 5 फरवरी 2026 में डीएम उमेश मिश्रा से की। 8 फरवरी 2026 में डीएम के द्वारा जांच करने के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी और एडीएम न्यायिक की जांच समिति बनाई गई।

अनुशासनात्मम कार्यवाही की संस्तुति

उधर तत्कालीन ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने 27 फरवरी को लिपिक प्रवीण कुमार को पत्र भेजा। जिसमें उन्होंने ठेकेदार के चरित्र प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 4 मई 2026 को फिर से ईओ ने प्रवीण कुमार को पत्र भेजकर ठेकेदार से 24 लाख 23 हजार 799 धनराशि पालिका कोष में जमा करने के निर्देश दिए, लेकिन लिपिक के द्वारा कोई धनराशि पालिका कोष में उस समय तक जमा नहीं कराई गई। इसके बाद ईओ ने 13 मई 2026 को लिपिक प्रवीण कुमार के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मम विभागीय कार्यवाही किए जाने की संस्तुति करते हुए पत्र चेयरपर्सन को भेजा। वहीं जीएसटी सहित 24 लाख 23 हजार 799 रुपए की वसूली करने के लिए कहा गया। इस मामले में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्रवाई करते हुए लिपिक प्रवीण कुमार को टैक्स से हटाकर मुख्य कार्यलय में सम्बद्ध कर लिया है। वहीं इस मामले की जांच करने के लिए जलकल एई अनुज कुमार, निर्माण जेई कपिल कुमार और प्रभारी टीएस पारूल यादव की समिति बनाते हुए जांच करने के निर्देश दिए है。

-----------------

कोट

टैक्स विभाग से लिपिक प्रवीण कुमार को हटा दिया गया है। उन्हें मुख्य कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है। इस मामले की जांच करने के लिए तीन सदस्य समिति बनाई गई है। जिसमें एई जलकल अनुज कुमार, जई निर्माण कपिल कुमार और प्रभारी टीएस पारूल यादव है।

मीनाक्षी स्वरूप, चेयरपर्सन मुजफ्फरनगर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस कारण से लिपिक प्रवीण कुमार को हटाया गया?
लिपिक प्रवीण कुमार को वाहन पार्किंग में हुए गडबडझाले के कारण हटाया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।