चेयरमैन ने नगर पंचायत कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

चेयरमैन ने नगर पंचायत कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - नगर पंचायत चरथावल के चेयरमैन इस्लामुद्दीन ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छ और विकसित भारत का सपना देखा था। सभी को गंदगी से दूर रहने और हर हफ्ते 2...

Sep 17, 2025 02:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

नगर पंचायत चरथावल के चेयरमैन इस्लामुद्दीन द्वारा सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। चेयरमैन ने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनीतिक आजादी ही नहीं बल्कि स्वच्छ और विकसित देश की कल्पना भी की गई थी। महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर मां भारती को आजाद कराया था। ऐसे में हमारा कर्तव्य गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करना है। हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करना, स्वयं ना गंदगी करना और ना किसी को गंदगी करने देना, शपथ समारोह में स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम पूरे देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्वच्छता शपथ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, महामंत्री सुनील सूद, जिला सचिव नावेद अंसारी, कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कश्यप, प्रमोद कुमार, सफाई नायक सोम प्रकाश,अमित कुमार, शमीम अहमद के साथ मदनलाल, अजय, अंकित, फकीरचंद, अशोक, परवीन,सोनू, मनीष,सागर,अमित, मोहसिन,शीला, सीमा,सुमन,मंजू,गीता आदि सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे l