जनगणना जागरूकता को कालेज में शिविर, दी गई जानकारी
Muzaffar-nagar News - श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में जनगणना जगरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को जनगणना प्रक्रिया से अवगत कराना था। कार्यक्रम में डिजिटल जनगणना के महत्व और प्रक्रिया को समझाया गया। सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी समस्याओं के समाधान प्राप्त किए।

श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में जनगणना जगरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों शिक्षकों तथा अन्य सभी स्टा्फ सदस्यों को भारत सरकार की जनगणना प्रतिक्रिया के प्रति जागरूक करना है तथा उन्हें स्वंय गणना की प्रक्रिया से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। उसके बाद जनगणना नोडल अधिकारी राखी प्रमोद तुपे ने कहा कि जनगणना किसी भी देश की विकास योजनाओं की आधार शिला होती है। इसके माध्यम से सरकार को देश की जनसंख्या, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, आर्थिक सामाजिक स्थिति से सम्बन्धित सटीक आंकड़े प्राप्त होते है, जिनके आधार पर विभिन्न योजनाओं का निर्माण तथा क्रिन्याव्ययन किया जाता है उन्होंने कहा कि सही व पारदर्शी जनगणना देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के डिजिटल जनगणना कि प्रक्रिया महत्व तथा तथा उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। सभी को चरणवद्ध तरीके से ऑनलाईन पोर्टल के उपयोग , आवश्यक दस्तावेजों तथा जानकारी भरने की प्रक्रिया समझायी गयी। सभी विद्यार्थियों ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा अपनी समस्याओं समाधान भी प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ के सभी शिक्षकगण और विद्यार्थियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में संजीव कुमार, सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, राखी प्रमोद तुपे, अक्षी कश्यप, मिनी सिंघल, आशीष कुमार,, विनय तिवारी, त्रिलोकचन्द का सहयोग रहा।--
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


