छपार में महर्षि कश्यप की जयंती पर शोभायात्रा निकाली

Apr 06, 2026 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - छपार में महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शोभायात्रा का शुभारंभ डा. धनप्रकाश ने किया। यह यात्रा श्री विश्वनाथ शिव मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी। युवाओं ने नृत्य किया और महर्षि कश्यप की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी। कई प्रमुख लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

छपार में महर्षि कश्यप की जयंती पर शोभायात्रा निकाली

छपार। महर्षि कश्यप की जयंती पर छपार में शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ पुरकाजी ब्लाक प्रमुख पति डा. धनप्रकाश ने किया। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप प्राचीन वैदिक ऋषियों में प्रमुख ऋषि है, सन्त किसी एक समाज का व होकर सभी समाज के लिए पूजनीय होते है, युवाओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। गांव छपार में रविवार को महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा श्री विश्वनाथ शिव मंदिर से आरम्भ होकर पीएनबी तिराहा, हनुमान मंदिर, शिव चौक , बस स्टैंड आदि मुख्य मार्गो से निकाली गई। महर्षि कश्यप की झांकी ग्रामीणों के आकर्षण का केन्द्र बनी रही।

युवाओं ने म्यूजिक सिस्टम पर जमकर नृत्य किया।इस दौरान मुख्य रूप से गौरव गुप्ता, अनुज कश्यप, मनोज कश्यप, सोमपाल नायक, धर्म सिंह कश्यप, अरविन्द कश्यप, अजीत कश्यप व सोमदत्त धीमान आदि मौजूद रहे। इस अलावा रामपुर तिराहे पर भी महर्षि कश्यप की जयंती पर बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।