बिरालसी में मनाई महर्षि कश्यप जयंती
Muzaffar-nagar News - ग्राम बिरालसी में कश्यप समाज द्वारा महर्षि कश्यप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर हवन-पूजन और प्रसाद वितरण भी किया गया। कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

चरथावल। ग्राम बिरालसी में रविवार को कश्यप समाज द्वारा महर्षि कश्यप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से हवन-पूजन और आरती के साथ हुआ। विकास शर्मा ने कहा कि महर्षि कश्यप सृष्टि के सृजक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलना ही समाज के लिए सच्ची उन्नति है। गोष्ठी के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मास्टर विष्णु दत्त शर्मा, ग्राम प्रधान लोकेश पुंडीर, सुदामा शर्मा, मुकेश राणा, संदीप शर्मा, रवि पुंडीर, एड. राकेश कश्यप, राजेंद्र राणा, हरपाल शर्मा, ब्रजवीर, शिव कुमार कश्यप और मोहन कश्यप सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


