दशमेश में बच्चों ने रंग-गुलाल लगा धूमधाम से मनाई होली
Muzaffar-nagar News - रामराज स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। छात्रों और शिक्षकों ने उत्सव में भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यालय की डायरेक्टर डॉक्टर सिम्मी सहोता ने पानी की बर्बादी रोकने और हर्बल रंगों के प्रयोग पर जोर दिया। स्कूल स्टाफ भी इस अवसर पर उपस्थित रहा।

रामराज स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल के परिसर में होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया । स्कूल के इस प्रांगण में आयोजित इस उत्सव में न केवल छात्र-छात्राओं ने बढ़-कर कर भाग लिया बल्कि शिक्षकों ने भी होली के गीतों पर थिरक कर माहौल को और अधिक खुशनुमा बना दिया। रामराज स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर डॉक्टर सिम्मी सहोता व प्रधानाचार्य आमिर खान ने दीप प्रज्वलन कर किया इसके बाद छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विद्यालय की डायरेक्टर डॉक्टर सिम्मी सहोता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पानी की बर्बादी को रोकना चाहिए और रासायनिक रंग के स्थान पर हर्बल रंगों को ही प्रयोग करना चाहिए ताकि हमारी त्वचा और प्रकृति दोनों सुरक्षित रहें।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा, मनजोत कौर ,हर्षिका अरोड़ा ,गुरजीत कौर ,अमृतपाल कौर ,स्वाति, प्रियंका, मोनिका,कोमल, खुशबू ,हरप्रीत कौर ,प्रभजोत कौर रेनू ,लक्ष्मी, आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा l
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


