Muzaffarnagar News: महिलाओं ने हरियाली तीज के गीत गाए
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में सुहागिन महिलाओं ने हरियाली तीज का व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की। उत्सव के दौरान महिलाएं हरे परिधान पहनकर श्रृंगार कर झूला झूलती हैं और लोकगीत गाती हैं। विभिन्न कार्यक्रमों में डांस, गेम्स और तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर सुहागिन महिलाओं ने हरियाली तीज का व्रत रखकर भगवान शिव व माता पार्वती को श्रृंगार कर पूजा अर्चना की।
हरियाली तीज का उत्सव
रविवार को हरियाली तीज का त्योहार महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाओं ने महिलाओं ने हरी चूडी, हरी साड़ी, परिधान पहनकर व सांज श्रंगार कर हरियाली तीज का व्रत रखा और माता पार्वती को श्रंगार करके भगवान शिव व पार्वती की पूजा अर्चना की और पति की लंबी आयु की कामना की। दोपहर को घर पर स्वादिष्ट मिष्ठान व व्यंजन तैयार कर बायना निकाला। बायने में साड़ी, चूड़ी और श्रृंगार का सामान के साथ ही घेवर और गुंजिया विशेष रूप से रखा जाता है और बायना पूजकर अपनी सासू मां या ननद, जेठानी आदि को देकर उनके चरण स्पर्श करके सदा सुहागन होने का आशीर्वाद लिया। हरियाली तीज के इस त्योहार पर हरे परिधान पहनने का विशेष महत्व है। उसके बाद महिलाओं ने मिलकर झूला झूला और सावन के लोकगीत व कजरी गाई। शहर के साथ-साथ कस्बों व गांवेां में भी हरियाली तीज का पर्व महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया।महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगाई और हरी चूडी पहनी तथा साज-श्रंगार किया और हरे परिधान में सज-धजकर हरियाली तीज का पर्व मनाया तथा झूलों पर पींगे बढ़ाई। इस अवसर पर महिलाओं ने अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें डांस, गेम्स आदि भी किए गए।
महिलाओं के कार्यक्रम
शहर में अनेक स्थानों पर महिलाओं ने आयोजित किए कार्यक्रम हरियाली तीज पर महिलाओं ने घर में पूजा अर्चना कर स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर पर्व धूमधाम से मनाया। इसके बाद महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में किसी बड़े स्थान पर एकत्र होकर हरियाली तीज का आनन्द उठाया। महिलाओं द्वारा झूला झूलने का कार्यक्रम आयोजित कर वहां पर सावन व हरियाली तीज के गीत गाए और झूला झूलते हुए आनंद उठाया। इस अवसर पर महिलाओं ने अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया। का भी आयोजन किया, जिसमें डांस, गेम्स आदि भी किए गए। महिलाओं ने कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता भी आयोजित की, जिसमें महिलाें के ग्रुप में से किसी एक महिला को तीज क्वीन चुनकर उन्हें सम्मानित भी किया。


