भगवान परशुराम जयंती पर हवन कर माल्यार्पण किया
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Muzaffar-nagar News - शाहपुर कस्बे में सिद्धपीठ जुड्डडी वाला मंदिर में भगवान परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया का जन्मोत्सव मनाया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने विधिवत पूजा-अर्चना की और हवन में भाग लिया। यजमान पंकज शर्मा और उनकी पत्नी रूपा शर्मा ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शाहपुर कस्बे में सिद्धपीठ जुड्डडी वाला मंदिर एकांतेश्वर धाम में भगवान परशुराम जयंती तथा अक्षय तृतीय जन्मोत्सव के पावन मौके पर ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा विधिवत रूप से भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की तथा माल्यार्पण करते हुए हवन किया गया। इस दौरान यजमान पंकज शर्मा उनकी धर्मपत्नी रूपा शर्मा, ब्राह्मण समाज के लोगों हवन में शामिल होकर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की। इस दौरान राहुल शर्मा, परवीन शर्मा, पीयूष शर्मा, गौरव शर्मा, टोनी शर्मा, उत्तम शर्मा, हनी शर्मा, अंकित शर्मा, हिमांशु शर्मा हितेश वशिष्ठ आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें:दक्षिणेश्वर मंदिर में मनाई गई परशुराम जयंती
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


