नगर व क्षेत्र में नववर्ष 2021 के आगमन का उत्सव सादगी के साथ मनाया गया। कोरोना संक्रमण व शीतलहर ने लोगों के अरमानों पर पानी फेर दिया। साल 2020 ने कोरोना संक्रमण के चलते लोगों को खूब रूलाया, जो काफी वर्षों तक लोगों को याद रहेगा। इस वर्ष लोगों ने नये वर्ष को सादगी से मनाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दी।
नववर्ष के आगमन पर लोगो ने नववर्ष की खुशी का इजहार कर एक दूसरे को शुभकामनाये देते हुए उनके लिए मंगलकामना की। वहीं आधुनिकता की दौड़ में बढ़ रहे युवाओं ने वाह्टसप व फेस बुक के माध्यम से मैसेज के द्वारा दोस्तों एवं सम्बन्धियों से खुशी का इजहार किया। किसान सेवा सहकारी समिति सभापति कुबेरदत्त त्यागी व पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल ने अपने समर्थको को मिठाईयां बाटंकर भविष्य में बुलंदियों को छुने की कामना की। नगर पंचायत चैयरमैन सतेन्द्र त्यागी ने अपने आवास पर लोगों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाये दी और ईश्वर से प्रार्थना की, कि नये वर्ष में देश व समाज हमेशा उन्नति के मार्ग पर अग्रसारित हो। सभी को अनन्त खुशियां मिले। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर सतेंद्र त्यागी,कुबेरदत्त त्यागी,सुधीर सिंघल,कुशलपाल त्यागी,तेजवीर सैनी,जयदेव त्यागी,आरिफ त्यागी, सतीश सैनी,अरविन्द त्यागी,जमशेद,बिल्लू त्यागी, आदि उपस्थित रहे।