नेशनल हाईवे पर कार बनी आग का गोला, परिवार ने कूदकर बचाई जान
Muzaffar-nagar News - रविवार को खतौली के भैंसी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ से कार को सड़क किनारे रोका और परिवार को बाहर निकाल लिया। आग लगने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने में मदद की, लेकिन कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

खतौली रविवार को नेशनल हाईवे-58 पर भैंसी गांव के समीप तेज रफ्तार कार अचानक आग का गोला बन गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार को सड़क किनारे रोककर परिवार को बाहर निकाल लिया। कुछ ही सेकंड में कार धूं-धूं कर जलने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।रविवार को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अजमतगढ़ गांव निवासी नितिन पुत्र राजकुमार अपनी पत्नी कोमल, पांच वर्षीय इशानवी और एक वर्षीय अंशु के साथ कार से सकौती जा रहे थे। खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी गांव के पास पहुंचने पर चालक ने कार के अगले हिस्से से धुआं निकलता देखा।
इस पर उसने तुरंत कार सड़क किनारे रोक दी और परिवार को बाहर निकाल लिया। परिवार के बाहर निकलते ही कार में भीषण आग लग गई।कार में आग लगते देख हाईवे पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। चालक ने शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


