मुजफ्फरनगर: कार पिलर से टकराई एक की मौत, दो घायल

Feb 11, 2026 12:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में खतौली कोतवाली क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक श्याम सुंदर एक डेयरी व्यवसायी था, जिससे परिजनों में शोक की लहर है।

मुजफ्फरनगर: कार पिलर से टकराई एक की मौत, दो घायल

मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर रेलवे के लोहे पुल के समीप अनियंत्रित होकर कार पिलर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव दादरी निवासी सतीश के लड़के निशांत की बारात खतौली थाना क्षेत्र के पलड़ा गांव में गई थी। चढ़त के बाद दादरी निवासी उत्तम कुमार पुत्र सुभाष जो लखनऊ में पुलिसकर्मी है अपनी गाड़ी से गांव निवासी कपिल पुत्र ओमपाल और श्याम सुंदर पुत्र रफल सिंह के साथ गंगनहर पटरी से होते हुए घर वापस लौट रहा था।

रेलवे के लोहे पुल के समीप पहुंचे तो कार चला रहे उत्तम का संतुलन बिगड़ गया और कार पिलर से टकरा गई। हादसे में श्याम सुंदर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक उत्तम और कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतक श्याम सुंदर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया गया कि श्याम सुंदर दूध की डेयरी का काम करता था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।