Muzaffarnagar News: रिटायर्ड दरोगा के घर से करोड़ों की चोरी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे की तहसील कॉलोनी में चोरों ने रिटायर्ड दरोगा के बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की। चोरों ने घर से नकदी, सोने-चांदी और डायमंड के आभूषण चुराए। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया।

Muzaffarnagar News: रिटायर्ड दरोगा के घर से करोड़ों की चोरी

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। कस्बे की तहसील कॉलोनी में सीओ और एसडीएम आवास से महज 50 कदम की दूरी पर चोरों ने रिटायर्ड दरोगा के बंद मकान को निशाना बनाकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। चोर मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी के साथ बड़ी मात्रा में सोने-चांदी और डायमंड के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि जिस मकान में चोरी हुई, उसके बराबर में ही कस्बा चौकी इंचार्ज समेत कई पुलिसकर्मी किराये पर रहते हैं। तहसील कालोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा देशपाल पुत्र रामचंद्र 17 अगस्त को परिवार के साथ अपनी ससुराल शामली गए थे। परिवार के जाने के बाद मकान बंद था। इसी दौरान चोरों ने मकान को निशाना बनाया। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का मुख्य गेट खुला और ताले टूटे देखे तो उन्होंने फोन कर देशपाल को चोरी की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन बुढ़ाना पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी。

पुलिस की तैनाती

चोरी की सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह, कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री और कस्बा इंचार्ज ललित कसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मकान का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से चोरी की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने मकान के अंदर और आसपास से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने चोरों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के दौरान संदिग्ध लोग या वाहन आसपास तो नहीं दिखाई दिए। साथ ही चोरों के आने-जाने के रास्तों की भी जांच की जा रही है।

रिटायर्ड दरोगा देशपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोर घर से ढाई लाख रुपये की नकदी, 88 तोले सोने के आभूषण, छह तोले डायमंड, करीब पौने छह किलो चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घर में बने मंदिर को भी चोरों ने नहीं बख्शा और वहां रखे दानपात्र को भी खंगालकर उसमें रखी रकम ले गए। इतनी बड़ी चोरी और वह भी पुलिस अधिकारियों के आवास के बेहद नजदीक होने से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास के आसपास इस तरह की बड़ी वारदात होना गंभीर मामला है। पुलिस का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है。

सामान्य प्रश्न

यह चोरी कब हुई?
यह चोरी 17 अगस्त को हुई जब रिटायर्ड दरोगा का परिवार शामली गया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमुजफ्फर नगरMuzaffarnagar News: रिटायर्ड दरोगा के घर से करोड़ों की चोरी