Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड़ में टॉप-10 अपराधी घायल
Muzaffarnagar News: बुढ़ाना में चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस के पहुंचने पर आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में डी-16 का सक्रिय सदस्य और थाने का टॉप-10 अपराधी दिलावर घायल हो गया। उसका साथी दिलशाद गन्ने के खेत में भाग निकला। दिलावर पर 28 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और फरार आरोपी की तलाश शुरू की।

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना पुलिस और गोकशी करने वालों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें डी-16 के सक्रिय सदस्य और थाने का टॉप-10 अपराधी दिलावर घायल हो गया, जबकि उसका साथी गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को खतौली तिराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बसी रोड से गांव चंधेड़ी रोड की ओर जंगल में दो व्यक्ति गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी सुभाष अत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों गोवंश को रस्सी से बांध रहे थे।
पुलिस को देखकर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दिलावर पुत्र कदीर निवासी गांव परासौली घायल हो गया। उसका साथी दिलशाद निवासी पत्थरगढ़, पानीपत (हरियाणा) गन्ने के खेत में भाग गया। पुलिस उसकी तलाश में कांबिंग कर रही है। पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ दिलावर बुढ़ाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर व टॉप-10 अपराधी भी है। जिस पर 28 मुकदमें दर्ज है। मामले में बीएनएस, आर्म्स एक्ट और गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

