युवक से बात करने पर बहन को गला रेतकर मार डाला
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में एक भाई ने अपनी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। युवती का परिवार फोन पर एक युवक से बातचीत से नाराज था। हत्या के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शाहपुर शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में भाई ने अपनी बहन की गला रेतकर हत्या कर दी। युवती के एक युवक से फोन पर बात करने से परिवार के लोग नाराज थे। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी भाई मौके से फरार हो गए। उसके बाद परिवार के अन्य लोग भी घर से फरार हो गए। घर पर केवल युवती की मां मौजूद रही। सूचना पर सीओ बुढाना व थाना प्रभारी मौके पर पहंुचे। वारदात की जानकारी पर एसएसपी व एसपी देहात भी मौके पर आ गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के पश्चात शव को पोस्टमार्टमके लिए भिजवा दिया गया है।गांव
आदमपुर निवासी शकील अपने चार बेटे व पांच बेटियों के साथ रहता है। शकील कपडे बेचने का कार्य करता है। वह कई वर्षो से गांव पलडी से गांव आदमपुर में आकर रहने लगा था। उसकी एक बेटी अदीबा परिवार के अन्य लोगों के साथ गांव पलडी में ही रहती थी। एक सप्ताह पूर्व अदीबा का उसका बडा भाई आमिर आदमपुर गांव में लेकर आया था। रविवार को दोपहर में शकील पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने गया हुआ था। घर पर युवती की मां नसीमा व अन्य परिवार के लोग मौजूद थे। इसी बीच आमिर ने अपनी बहन अदीबा को कमरे के अंदर ले जाकर गेट बंद करने के बाद छुरी से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान बाहर खडे परिवार के लोग शोर मचाते रहे, लेकिन आमिर ने किसी की नहीं सुनी और हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। हत्या के बाद घर में मौजूद अन्य भाई बहन भी फरार हो गए,जबकि मृतक युवती की मां घर पर ही थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद सूचना पर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद एसएसपी संजय कुमार वर्मा व एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक भी मौके पर आ गऐ। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी को युवती की मां ने बताया कि बेटी अदीबा किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। उसे कई बार रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त छूरी को बरामद करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


