ब्रह्मा बाबा की स्मृति में श्रद्धा से ओतप्रोत हुआ दिव्य अनुभूति भवन
Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक पिता ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त दिवस पर स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजयोगिनी बी.के. जयंती दीदी ने ब्रह्मा बाबा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं का महत्व बताया। श्रद्धालुओं ने उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
मुजफ्फरनगर। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक पिता ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केशवपुरी, मुजफ्फरनगर की ओर से बामनहेड़ी स्थित दिव्य अनुभूति भवन में स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारीज केशवपुरी सेवा केंद्र की इंचार्ज राजयोगिनी बी.के. जयंती दीदी ने ब्रह्मा बाबा के दिव्य और प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा बाबा ने राजयोग के माध्यम से आत्मा और परमात्मा के शाश्वत संबंध की सरल एवं व्यावहारिक शिक्षा प्रदान की। उनके द्वारा दी गईं शिक्षाएं आज विश्व के 140 से अधिक देशों में लाखों लोगों के जीवन में शांति, पवित्रता और सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनी हुई हैं।
उनका संपूर्ण जीवन मानव मात्र के प्रति करुणा, प्रेम और आत्मिक सम्मान की भावना से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम के दौरान वीडियो प्रस्तुति से निर्मल शांता जी तथा प्रकाशमणि जी के प्रेरक अनुभवों को भी सभी ने ध्यान से सुना। सभी ने ब्रह्मा बाबा द्वारा बताए गए श्रेष्ठ संस्कारों पवित्रता, सरलता, सहनशीलता और सेवा को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बी.के सरला, रिया, विधि, शीतल, शालिनी, राधिका, सविता, गीता, अंजू, बी.के.नवनीत, नरेश, कपिल, विजय, राजपाल सिंह, कृष्णपाल, डॉ. शैलेश, सुशील, सतीश वर्मा तथा ब्रह्माकुमारीज के जिला मीडिया प्रभारी केतन कर्णवाल उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


