Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsBlessing Ceremony for Board Exam Students at Holy Child Public Inter College
प्रधानाचार्यों ने बोर्ड परीक्षार्थियों का किया मार्गदर्शन

प्रधानाचार्यों ने बोर्ड परीक्षार्थियों का किया मार्गदर्शन

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - फोटो- 14 मुजफ्फरनगर, संवाददाता। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज के सभागार में सत्र 2025-2026 बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए आर्शीवाद समारोह हुआ।

Feb 04, 2026 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज के सभागार में सत्र 2025-2026 बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए आर्शीवाद समारोह हुआ। इस दौरान बच्चों को परीक्षा के टिप्स दिए। उन्हें उपहार देकर पुरस्कृत किया। आशीर्वाद समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, अंकुर बंसल, अनिल शास्त्री, आदित्य दहिया, जितेन्द्र कुमार, धीरज बालियान, रीना चौहान, रजनी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने कहा कि प्रिय बच्चों आप हमारे विद्यालय की की शान है, ईश्वर आपको सद्बुद्धि, परिश्रम और सफलता का मार्ग दिखाये, आप ज्ञानवान बने, संस्कारी बने और देश का नाम रोशन करें। परीक्षा में जाने से पूर्व परीक्षा की अच्छे से तैयारी करना जरूरी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रश्नों को लिख-लिखकर उनका अभ्यास करें। गीतकार कुशल द्वारा बच्चों को प्रेरणादायक गीत गाकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। एमडीएस विद्या मंदिर के संचालक अनिल शास्त्री ने विद्यार्थियों को निर्देश देते हुए बताया कि आप ओएमआर शीट में कोई भी कॉलम दोबारा काला न करें, नहीं तो वह गलत माना जायेगा। उन्होंने कहा कि सबसे पहले आपको गुरूओं का आशीर्वाद लेना बहुत जरूरी है और आप सभी विद्यार्थी अपने पूर्ण वेशभूषा में परीक्षा देने जायें और समय से पहले घर से निकले, जिससे आप समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें। परीक्षा की तैयारी के लिए बडे प्रश्नों को लिख-लिखकर अभ्यास करें। परीक्षा कापी में अपनी लिखाई की सुन्दरता पर विशेष ध्यान दें तथा अनावश्यक काट-छांट न करें। इस दौरान अंकुर बंसल आदि ने बच्चों को मार्गदर्शन किया। अंत में सभी अतिथियों, अध्यापकों व प्रधानाचार्य ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।