ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरभाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खतौली, भोपा और मुजफ्फरनगर में किया प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खतौली, भोपा और मुजफ्फरनगर में किया प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुबह गणतंत्र दिवस मनाया दोपहर बाद फिर से चुनाव प्रचार में जुट गए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खतौली, भोपा और मुजफ्फरनगर में किया प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरWed, 26 Jan 2022 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरनगर हिंदुस्तान टीम

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुबह गणतंत्र दिवस मनाया दोपहर बाद फिर से चुनाव प्रचार में जुट गए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खतौली मीरापुर विधानसभा के अंतर्गत भोपा और शहर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में डोर टू डोर जनसंपर्क किया उन्होंने शहर में दलित वर्ग के भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर पर भोजन भी किया। खतौली में स्वतंत्र देव सिंह ने दोपहर का भोजन सभासद के घर भोजन किया।

प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुजफ्फरनगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल के साथ मोहल्ला कमलनगर कुकड़ा में डोर टू डोर संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसे ही विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेगी।

इसके बाद भोपा रोड स्थित वृंदावन गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत व सम्मान किया गया। इससे पूर्व भोपा में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसोदिया मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रशांत गुर्जर और जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्माण आदि के साथ भोपा में डोर टू डोर संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।

सबसे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को खतौली विधान सभा से प्रत्याशी बनाए गए विक्रम सैनी के प्रचार प्रसार के लिए देवीदास मोहल्ले में पहुंचे। जहां पर उन्होंने पार्टी समर्थकों के साथ डोर टू डोर संपर्क किया। दलित बस्ती में प्रदेश अध्यक्ष पर फूलों की बारिश भी हुई। वहीं उन्होंने नगर पालिका सभासद अजय के घर पर खाना भी खाया, उसके बाद जब वापस लौट रहे थे तो बाल्मीकि बस्ती में पहुंचने पर कुछ लोगों ने विरोध भी किया। प्रदेश अध्यक्ष के विरोध में नारेबाजी भी की। हालांकि पुलिस ने मामले को संभाल लिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें