जिपं. अध्यक्ष व चेयरपर्सन ने की ई रिक्शा की सवारी, एक माह के लिए कार को छोड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं ने विदेशी ईंधन बचाने के लिए ई-रिक्शा की सवारी शुरू की। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पेट्रोल, डीजल, और गैस की बचत करने का संदेश दिया। उन्होंने एक महीने के लिए सरकारी वाहन का उपयोग बंद किया है।

जिपं. अध्यक्ष व चेयरपर्सन ने की ई रिक्शा की सवारी, एक माह के लिए कार को छोड़ा

मोरना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई अपील को भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने धरातल पर उतारने का कार्य शुरू कर दिया है । प्रधानमंत्री द्वारा विदेशी ईंधन को बचाने की अपील पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए ई रिक्शा की सवारी की है। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक माह के लिये तरल ईंधन वाले वाहन सरकारी कार को छोड़ दिया है।गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल एवं चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्यकर्ताओं के संग ई रिक्शा में सवार होकर शुकतीर्थ पहुंचे तथा विदेशी ईंधन को बचाने का एक संदेश कार्यकर्ताओं को देते हुए देश हित में पेट्रोल डीजल गैस बचाने की अपील की है।

प्रधानमंत्री ने छह सूत्रीय अपील देश की जनता से की है। जिनमें पेट्रोल ,डीजल , गैस बचाने तथा अलग अलग वाहनों में न बैठकर वाहनों में शेयरिंग व्यवस्था करने , जैविक खेती अपनाने की अपील है। उसी के दृष्टिगत रखते हुए बुधवार को भाजपाई जनप्रतिनिधि ई-रिक्शा की सवारी की। साथ ही लोगों से भी अपील की है कि विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए आगे आएं। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक पेट्रोल डीजल गैस बचाने के कार्य में सहयोग दें। इस दौरान भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंडित रामकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरुणपाल,संजय कोरी, कैप्टन प्रवीण चौधरी,विनोद शर्मा,प्रदीप निर्वाल,वीरेन्द्र चौहान, अंजू शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, सन्दीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।