मीरापुर में भाजपाइयों ने जमकर मनाया जश्न

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मीरापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी बंगाल समेत तीन राज्यों में प्रचंड जीत का जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मदान चौक पर एकत्र होकर ढोल नगाड़े बजाए और मिठाई बांटी। इस मौके पर कई प्रमुख भाजपाई भी मौजूद रहे।

मीरापुर में भाजपाइयों ने जमकर मनाया जश्न

मीरापुर। भाजपा की पश्चिमी बंगाल समेत तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मदान चौक पर जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। शाम 6 बजे भाजपा के मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ मदान चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान भाजपाइयों ने ढोल नगाड़े बजाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तीन राज्यों में सरकार बनने की खुशी मनाई। सचिन ठाकुर, अभिषेक गर्ग, विकास कौशिक, मूलचंद शर्मा, प्रधुम्न शर्मा, संजय गिरी, नामित सभासद अशोक सैनी, असीम शर्मा, डॉ. रवि शर्मा, मुकेश शारदा, आदित्य शर्मा आदि शामिल रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।