भीम आर्मी ने जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी का किया विरोध

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - भीम आर्मी जयभीम संगठन ने जिलाध्यक्ष विकास कुमार की गिरफ्तारी पर रोष जताया है। संगठन का आरोप है कि पुलिस ने पूजा के साथ मिलकर झूठे आरोप लगाए हैं। उन्होंने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट में बलात्कार का जिक्र नहीं था।

भीम आर्मी ने जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी का किया विरोध

भीम आर्मी जयभीम संगठन ने अपने जिलाध्यक्ष विकास कुमार की गिरफ्तारी पर कड़ा रोष जताया है। संगठन का आरोप है कि पुलिस ने वादी पूजा के साथ मिलीभगत कर दुर्भावनापूर्ण तरीके से धाराएं बढ़ाई है। भीम आर्मी जयभीम संगठन ने सोमवार को डीएम कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन कर जिलाध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच करने की मांग करते हुए अधिनस्थ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि शुरुआती प्रथम सूचना रिपोर्ट में बलात्कार का कोई जिक्र नहीं था। आरोप है कि बाद में वादी ने न्यायालय में झूठे बयान देकर बलात्कार का आरोप जोड़ा, जिसके बाद पुलिस ने धारा बढ़ाकर जिलाध्यक्ष को जेल भेज दिया।

संगठन ने इस मुकदमे को पूरी तरह झूठा बताते हुए मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और जिलाध्यक्ष विकास कुमार को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रजत कलश्यान, विशाल कुमार, सन्नी, दीपक, गीता आदि शामिल रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।