Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsBhajan Evening at Shri Bala Ji Temple Vicky Sharma Enchants Devotees
एक शाम सांवरे के नाम भजनों पर जमकर थिरके श्रद्धालुजन

एक शाम सांवरे के नाम भजनों पर जमकर थिरके श्रद्धालुजन

संक्षेप: Muzaffar-nagar News - कस्बे के श्री बाला जी मन्दिर में 'एक शाम सांवरे के नाम' भजन संध्या का आयोजन हुआ। मशहूर भजन गायक विक्की शर्मा एंड पार्टी ने श्रद्धालुओं को भगवान श्री खाटू श्याम के भजनों पर थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पुष्पवर्षा और इत्र वर्षा की गई। कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Sat, 8 Nov 2025 11:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

कस्बे के श्री बाला जी मन्दिर में एक शाम सांवरे के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरठ के मशहूर भजन गायक विक्की शर्मा एंड पार्टी द्वारा गाये गये भगवान श्री खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर थिरकते रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं पर जमकर पुष्पवर्षा व इत्र वर्षा की गई। शुक्रवार की देर शाम कस्बे के श्री बाला जी मन्दिर में श्री श्याम के लाड़ले परिवार व करने वाले श्याम कराने वाले श्याम द्वारा आयोजित भगवान श्री खाटू श्याम जी की भजन संध्या एक शाम सांवरे के नाम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर के पूर्व भाजपा विधायक अशोक कंसल व व्यापारी नेता श्याम सिंह सैनी व गुरु जी राजपाल सुकरालिया ने भगवान श्री श्याम की ज्योति प्रज्वलित कर किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुख्य यजमान भाजपा के जिला मंत्री सुनील तायल, समाजसेवी कृष्ण गोपाल व शलभ गुप्ता रहें। विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण शर्मा,समाजसेवी मनीष अग्रवाल,समाजसेवी पंकज संगल, घनश्याम दास अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी द्वारा श्री खाटू श्याम की ज्योत प्रज्वलित होने के उपरान्त पूजा अर्चना कर 56 प्रकार का भोग लगाया गया। मेरठ से पधारे मशहूर भजन गायक विक्की शर्मा और उनकी पार्टी के प्रदीप बैरागी व सोनम शर्मा,नितिन गुप्ता व अपूर्वा ने भगवान श्री श्याम के भजनों से समा बांधकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान के भजनों पर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ ने जमकर नृत्य किया। व्यवस्था बनाने वालों में प्रभात शर्मा, उर्भित काम्बोज, मनीष अग्रवाल, डॉ बलराम गिरी, सुनील दत्त शर्मा, विकास खटीक, संजय राय, दीपक प्रजापति, आयुष काम्बोज, विनोद सुकरालिया, सचिन कुमार,रवि शर्मा,अनिल नंदवानी,अशोक रस्तौगी आदि मौजूद रहे।