परीक्षित राज्याभिषेक व श्रीकृष्ण लोकगमन प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर
खतौली के बड़ा बाजार में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास नमन कृष्ण महाराज ने महाभारत युद्ध के अंतिम प्रसंगों का वर्णन किया। राजा परीक्षित के राज्याभिषेक और भगवान श्रीकृष्ण के लोकगमन के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। भक्ति भाव में श्रद्धालु भजन करते रहे।

खतौली कस्बे के बड़ा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास नमन कृष्ण महाराज ने भागवत के गूढ़ रहस्यों के साथ महाभारत युद्ध के अंतिम प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान राजा परीक्षित के राज्याभिषेक, पांडवों के वनगमन और भगवान श्रीकृष्ण के लोकगमन का प्रसंग विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।कथा व्यास ने बताया कि महाभारत युद्ध के उपरांत पांडवों ने राजा परीक्षित को राजपाट सौंपकर वैराग्य मार्ग अपनाया और वनगमन किया। वहीं भगवान श्रीकृष्ण के स्वयं लोकगमन का प्रसंग सुनाते हुए जीवन की नश्वरता एवं धर्म के महत्व का संदेश दिया। कथा के मार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया।
इसके बाद कथा में राजा परीक्षित के राज्यकाल में शुकदेव जी महाराज के आगमन का प्रसंग सुनाया। कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते नजर आए और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर मुख्य आयोजक डॉ. दिनेश चंद्र के साथ डॉ. जयश्री द्विवेदी, डॉ. तनु शर्मा, डॉ. शिवम शर्मा, डॉ. एन.के. त्यागी, कुलदीप त्यागी, प्रवीण प्रधान, रजनीश, बबलू, बिल्लू, निशांक समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


