मंत्रोच्चारण व कुरान की आयत के बीच 95 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
मंत्रोच्चारण व कुरान की आयत के बीच 95 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
सदर ब्लाक में कूकडा चौराहे के समीप देवलोक वैंकट हॉल में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण व कुरान की आयत के बीच 95 जोडे बंधे परिणय सूत्र में बंधे है। कार्यक्रम में 36 मुस्लिम जोड़ो का निकाह और 59 जोड़ो की शादी करायी गई है। कार्यक्रम में उपस्थित राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी जोड़ो को आशीर्वाद दिया है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को लेकर सदर ब्लाक में करीब 81 आवेदन आए और नगर पालिका मुजफ्फरनगर में 18 आवेदन आए। गुरुवार को सदर ब्लाक और नगर पालिका के द्वारा संयुक्त रूप से बडे धूमधाम के साथ करीब 95 जोड़ो की शादी करायी गई है। जिसमें नगर पालिका में 16 जोडे भी शामिल है। वैवाहिक जोड़ो की विधिवत शादी सम्पन्न हुई तथा उनको विवाह से सम्बन्धित आवश्यक सामान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुशपुरी, पदमसिंह तौमर, जिला पंचायत सदस्य तरूण पाल के द्वारा सभी वैवाहिक जोड़ो का आशीर्वाद प्रदान करते हुए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गई। प्रत्येक कन्या के खातें में 35 हजार रुपए और दस हजार रुपए का सामान दिया गया है। वहीं प्रत्येक जोडो की शादी पर छह हजार रुपए व्यवस्था पर खर्च हुए है। उक्त कार्यक्रम का संचालन हरीश चन्द्र ग्राम विकास अधिकारी अधिकारी द्वारा किया गया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी विनित कुमार मलिक, बीडीओ नेहा शर्मा, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।