ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरभाकियू (तोमर) कृषि बिल के विरोध में 22 को हाईवे जाम करेगी : संजीव तोमर

भाकियू (तोमर) कृषि बिल के विरोध में 22 को हाईवे जाम करेगी : संजीव तोमर

भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीन अध्यादेश जारी किए है वो किसान के हित...

भाकियू (तोमर) कृषि बिल के विरोध में 22 को हाईवे जाम करेगी : संजीव तोमर
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरSun, 20 Sep 2020 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीन अध्यादेश जारी किए है वो किसान के हित में नहीं है इन अध्यादेशों से लग रहा है कि हमारा देश फिर से गुलामी की जंजीरों में जकडने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब हमारा देश कृषि प्रधान है तो किसानों को अपनी फसल का रेट तय करने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट सम्पूर्ण तरीके से इसका विरोध करता है।

इस दौरान विपिन चौधरी ने तहसील अयक्ष के रूप में नवनियुक्त सहारनपुर मंडल के सचिव धर्मेन्द्र मलिक का स्वागत किया। शनिवार को महावीर चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में मीडिया से बात करते हुए भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर बताया कि किसानों की कई समस्याओं एवं मुद्दों को लेकर आगामी 22 सितम्बर को राष्ट्रीय राजमार्ग 58 बरला तिराहे पर भारतीय किसान यूनियन तोमर चक्का जाम करेगी। उन्होंने घोषणा की कि धर्मेन्द्र मलिक को संगठन में सहारनपुर मंडल का सचिव बनाया गया है। इस दौरान अंकित गुर्जर, श्रवण त्यागी, राममेहर फौजी, धर्मेन्द्र मलिक, राजवीर सिंह, पवन, विपिन चौधरी, श्रवण त्यागी, शहजाद मलिक, आशीष शर्मा, अनुज तोमर, सन्नी त्यागी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें