बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 433 अभ्यर्थी अनुपस्थित, पांच केन्द्रों पर हुई परीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरनगर में रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा और शुचिता के साथ संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में 433 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहले पाली में 2163 और दूसरी पाली में 2170 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 433 अभ्यर्थी अनुपस्थित, पांच केन्द्रों पर हुई परीक्षा

मुजफ्फरनगर। जनपद के पांच परीक्षा केंद्रों पर रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा और शुचिता के साथ संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में कुल 433 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में परीक्षा के लिए पहली परीक्षा 2383 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। इसमें 2163 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 220 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली, जिसमें 2170 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 213 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर के पांच केंद्र बने थे, जिसमे चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज और एसडी कॉलेज रहा।

सभी केंद्रों पर सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। एडीएम प्रशासन संजय कुमार व अन्य अधिकारियों और आंतरिक सचल दस्तों ने परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष जताया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।