मुर्गी फार्म पर सो रहे दो व्यक्तियों पर बदमाशों का हमला

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

रामराज के मार्डन इंटर कॉलेज के पास मुर्गी फार्म में सो रहे दो व्यक्तियों पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला किया। घायलों को गंभीर चोटों के साथ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुर्गी फार्म पर सो रहे दो व्यक्तियों पर बदमाशों का हमला

रामराज रामराज के मार्डन इंटर कॉलेज के निकट मुर्गी फार्म में सो रहे दो व्यक्तियों पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।रामराज थानाक्षेत्र के हाशमपुर निवासी लाल खा पुत्र निसार ने रामराज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि मंगलवार की देर रात्रि उसके चाचा खलील व सिराजू जो कि मार्डन इंटर कालेज के पीछे बने मुर्गी फार्म पर सो रहे थे। तभी अज्ञात बदमाशों में उन पर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसके चाचा सिराजु मौके पर ही बेहोश होकर गिर गए। जबकि खलील के शरीर मे जगह-जगह गंभीर चोट आई है।

आरोप है मारपीट करने वाले बदमाश जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी देकर गए है। वही घटना की जानकारी लगने पर लाल खा ने परिजनो के साथ मौके पर पहुचकर दोनों घायलों को रामराज के एक चिकित्सक के पास ले गए जहां से दोनों की गंभीर हालत होने के चलते चिकित्सक ने उन्हें जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।