शिक्षक हमले के विरोध में प्रवक्ताओं का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
Muzaffar-nagar News - शहर के एसडी पीजी कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. अरविन्द पंवार पर हुए जानलेवा हमले ने शिक्षक समुदाय में रोष पैदा कर दिया है। शिक्षकों ने कॉलेज में एक आपात बैठक की, जिसमें हमले की निंदा की गई और आरोपी छात्र को निष्कासित करने की मांग की गई। पुलिस को गिरफ्तारी की चेतावनी दी गई।
शहर के एसडी पीजी कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. अरविन्द पंवार पर हुए जानलेवा हमले ने शिक्षक समुदाय में रोष पैदा कर दिया है। घटना के विरोध में सोमवार को कॉलेज परिसर में शिक्षकों की एक आपात और विशाल बैठक हुई, जिसमें शहर के अन्य महाविद्यालयों के शिक्षकों ने भी भारी संख्या में शिरकत कर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने इस कायराना हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। डीएवी कालेज में प्रवक्ता मुकेश त्यागी ने कहा कि यह हमला व्यक्तिगत रूप से डॉ. अरविंद पंवार पर नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज की गरिमा पर प्रहार है।
शिक्षकों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि हमला करने वाले आरोपी छात्र को तत्काल कॉलेज से निष्कासित किया जाए। साथ ही पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी गई कि यदि अभियुक्त की अविलम्ब गिरफ्तारी नहीं होती है, तो यह आक्रोश सड़कों पर उतरेगा। इस दौरान एसडी कालेज के प्रो. सुधीर पुंडीर, मुकेश त्यागी, डा. अलका बंसल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


