ज्योतिष वैदिक संस्कृति का शाश्वत प्रतीक: ओमानन्द
मोरना ज्योतिष भवन के ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश दास महाराज ने भागवत पीठ जाकर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। स्वामी ओमानंद ने ज्योतिष को भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताया। राकेश दास महाराज ने अयोध्या आने का निमंत्रण दिया और सिद्ध अक्षय वट की परिक्रमा कर पूजा की।

मोरना ज्योतिष भवन, अयोध्या से पधारे ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश दास महाराज ने भागवत पीठ पहुच कर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज को पंचाग भेंट कर आशीर्वाद लिया।पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि ज्योतिष प्राचीन वैदिक भारतीय संस्कृति की जीवनधारा का शाश्वत प्रतीक है, जो ब्रह्मांड के रहस्यों का ज्ञान कराता है। ज्योतिष वेदो का छठा अंग तथा चक्षु है ज्योतिष शास्त्र के द्वारा वर्तमान, भूत और भविष्य की जानकारी प्राप्त होती है। ज्योतिष किसी के भाग्य बदलने की विद्या नहीं है, लेकिन भाग्य बदलने का मार्गदर्शन कर सकती है। ज्योतिषाचार्य राकेश दास महाराज ने पीठाधीश्वर को अयोध्या पधारने का निमंत्रण दिया।
उन्होंने सिद्ध अक्षय वट की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में पूजा की। मुजफ्फरनगर के अपर प्रधान परिवार न्यायधीश दिनेश प्रताप सिंह, सीओ नई मंडी राजू साव, गाजियाबाद से सुदीप चंद्र महाराज, अलीगढ के चौधरी शेर सिंह, यश शर्मा, ट्रस्टी ओमदत्त देव, कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


