Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsAssistant Ashok Malik Breaks Lock at BSA Office Faces Disciplinary Action
 प्रधान लिपिक ने तोड़ा कमरे का ताला, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

प्रधान लिपिक ने तोड़ा कमरे का ताला, बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - बीएसए कार्यालय के प्रधान सहायक अशोक मलिक ने बिना अनुमति बंद कमरे का ताला तोड़ दिया। बीएसए संदीप कुमार ने अनुशासनहीनता के लिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। यह घटना डीसी विकास त्यागी के गायब होने की जांच से जुड़ी है, और अब कार्यालय में इस मामले को लेकर चर्चा हो रही है।

Dec 17, 2025 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

बीएसए कार्यालय के प्रधान सहायक अशोक मलिक ने अनुशासनहीनता का परिचय देते हुए बिना अनुमति बंद कमरे का ताला तोड़ दिया। इसकी जानकारी बीएसए को मिली तो उन्होंने उक्त लिपिक से स्पष्टीकरण मांग लिया, लेकिन लिपिक और बीएसए के बीच चल रही कागजी कार्रवाई ने विभाग के माहौल पर सवाल खड़े कर दिया है। डीसी के गायब होने के मामले में समिति के समक्ष प्रधान लिपिक के कमरे पर कई महीने पहले ताला लगाया गया था। बीएसए कार्यालय में तैनात डीसी विकास त्यागी के गायब होने और फिर वापस आने के बाद प्रधान लिपिक अशोक मलिक सजिश चलने का आरोप लगा था, जिसके चलते सिविल लाइन पुलिस ने भी प्रधान लिपिक से इस मामले मे पूछताछ की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मामले में बीएसए संदीप कुमार ने प्रधान लिपिक अशोक मलिक का तबादला खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नगर में किया था, लेकिन उन्होंने नगर क्षेत्र कार्यालय में ज्वाइंन नहीं किया, जबकि इसी क्रम में शहर कार्यालय से निलेश पंवार को उनके स्थान पर बीएसए कार्यालय में भेजा था। अशोक मलिक के ज्वाइन नहीं करने था जवाब मांगने पर कोई उत्तर नहीं देने पर उनका वेतन भी रोका गया था। इस बीच वह बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी का पत्र लेकर कुछ दिन पूर्व बीएसए कार्यालय में पहुंच गए, जिसमें उन्होंने दावा किया कि बीएसए द्वारा उनका स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया गया है। इसी आधार पर बीएसए को बिना विश्वास में लिए उन्होंने अपने कमरे का ताला तोड़कर वहां बैठना शुरू कर दिया, जबकि उस कमरे का ताला तीन बीईओ की गठित समिति के सामने लगाया गया था। बीएसए को ताला तोड़ने की सूचना मिली तो उन्होंने प्रधान लिपिक अशोक मलिक कार्यालय में अनुशासनहीनता करने पर स्प्ष्टीकरण मांग लिया है। इस कार्यप्रणाली से कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। -- कोट प्रधान लिपिक अशोक मलिक का स्थानांतरण नगर कार्यालय में किया है, जहां उन्होंने ज्वाइन तक नहीं किया। इस मामले में पहले ही उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब उन्होंने कार्यालय मे आकर कमरे का ताला तोड़कर अनुशासनहीनता को बढ़ावा दिया, जिसको लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। उच्च अधिकारियों द्वारा हमे आदेश निरस्तीकरण की सूचना नहीं मिली है। - संदीप कुमार, बीएसए