नगर पालिका ने बिददीवाडा बाजार में हटवाया अतिक्रमण, जुर्माना वसूला

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - खतौली के बिददीवाडा बाजार में नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। अभियान के दौरान दुकानदारों से अधिकारियों की नोकझोंक हुई और कई दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। बाजार में अतिक्रमण और जाम की समस्या से परेशान लोग नगर पालिका में शिकायत कर चुके थे।

नगर पालिका ने बिददीवाडा बाजार में हटवाया अतिक्रमण, जुर्माना वसूला

खतौली शुक्रवार को नगर पालिका ने प्रशासनिक व पुलिस टीम के साथ बिददीवाडा बाजार में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया। अभियान के दौरान दुकानदारों से अफसरों की नोकझोंक भी हुई। टीम ने कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला है।खतौली का बिददीवाडा बाजार में नगर व देहात के लोग खरीदारी करने आते है। दुकान खुलते ही बाजार में जाम लग जाता है दिन भर लगे जाम को लेकर परेशान कुछ लोगों ने नगर पालिका में शिकायत की। इसी को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका ईओ राजीव कुमार, नायाब तहसीलदार राजीव कुमार व पुलिस फोर्स को साथ लेकर बाजार में पहुंचे। टीम को देखकर बाजार की दुकाने बंद हो गई।

दुकानदार ने दुकान के बाहर तो अतिक्रमण किया हुआ है। साथ ही दुकान के सामने खड़े होने वाले ठेली वाले से भी हजारों की वसूली करते है। बाजार दुकानों के सामने ठिया लगाने वालों से बाजार में हमेशा जाम लगा रहता है। रही सही कसर ई-रिक्शा वाले कर देते है। अपनी रिक्शाओं में सवारी लेकर बाजार से ही निकलते है। बाजार में जो खरीदारी करने आते है वो बाइक को दुकान के बाहर ही खड़ी कर देते है। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओं अभियान के दोरान टीम ने दुकान के बाहर रखे कुछ सामान को जब्त किया जबकि कुछ दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों से पालिका ईओ ओर नायब तहसीलदार से नोकझोंक भी हुई। अभियान के दौरान व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।