Muzaffarnagar News: रावण जन्म की लीला का किया मंचन
Muzaffarnagar News: कस्बे के मोहल्ला मिश्रान में प्राचीन रामलीला का मंचन हुआ, जिसमें रावण जन्म लीला और लंका पर उसकी विजय का दृश्य दिखाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी की आरती से हुई। स्थानीय कलाकारों ने रंगीन और जीवंत तरीकों से इस महाकाव्य के महत्वपूर्ण क्षणों को प्रस्तुत किया।
Muzaffarnagar News: कस्बे के मोहल्ला मिश्रान स्थित प्राचीन रामलीला के मंचन में रावण जन्म लीला व लंका पर रावण की विजय का मंचन किया गया। मंचन का शुभारंभ गणेश जी की आरती के साथ किया गया। रविवार की रात कस्बे की प्राचीन रामलीला में रामलीला मंचन के दौरान रावण आदि के जन्म और परमपिता ब्रह्मा जी से रावण के द्वारा अमृत्व का वरदान प्राप्त करने के बाद लंका पर उसकी जीत का सुंदर मंचन किया गया।अध्यक्ष निशांत कांबोज व महंत रतन सिंह राजपूत ने बताया कि रविवार की रात्रि रावण जन्म लीला का सुंदर मंचन किया गया। रामलीला का मंचन स्थानीय कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है।
इस दौरान उमाशंकर शर्मा, सोनी गुर्जर, गोपाल सैनी, संरक्षक वेद प्रकाश सैनी, बलराज सैनी, ठाकुर प्रदीप राणा, सुमित, श्यामबाबू, अनिल, ज्ञानचंद सैनी, अशोक राजपूत, राजीव शर्मा, आशीष भारद्वाज, वीपी सिंह, लवी सैनी, यशदीप शर्मा, अनिल, शालू वालिया आदि कलाकारों का सहयोग रहा।


