Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsAllegations of Rape and Assault in Village Police Investigation Ongoing
ससुर ने गांव के ही युवक पर पुत्रवधु के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया

ससुर ने गांव के ही युवक पर पुत्रवधु के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - एक गांव में एक व्यक्ति ने युवक पर अपनी पुत्रवधु के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। युवक को पुलिस के हवाले किया गया, लेकिन पुत्रवधु ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट और हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों को मेडिकल के लिए भेजा और जांच जारी है।

Dec 27, 2025 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर अपनी पुत्रवधु के साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए युवक को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, लेकिन उक्त व्यक्ति की पुत्रवधु ने थाने पहुंचकर ससुर,जेठ व अन्य ससुरालियों पर मारपीट कर हत्या करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।पुलिस ने महिला को मैडिकल के लिए भेज दिया। गांव निवासी एक व्यक्ति का एक पुत्र बाहर रहकर नौकरी करता है।जबकि उसकी पत्नी घर पर अकेली रहती है। शुक्रवार की देर रात्रि उक्त व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक को अपनी पुत्रवधु के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया तथा दोनों की जमकर पिटाई की और मौके पर पुलिस को बुलाकर युवक पर अपनी पुत्रवधु के साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंप दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस आरोपी युवक को थाने ले आयी। शनिवार को व्यक्ति की पुत्रवधु घायलावस्था में मीरापुर थाने पहुंची और उसने युवक द्वारा अपने साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना को झूठा बताया और अपने ससुर,जेठ व एक अन्य पर उसकी हत्या करने के इरादे से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध तहरीर दे दी। पुलिस से युवक को छोड़ने की गुहार लगाई।पुलिस ने महिला व पकड़े गए युवक को मैडिकल के लिए भेज दिया। ..... थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का कोई मामला नही है महिला युवक से घर का सामान मंगाती है जिसे लेकर ससुराल पक्ष के लोग उस पर शक करते है। शुक्रवार रात महिला व युवक के साथ मारपीट की,जिसमें दोनों को चोटें लगी है।दोनों को मैडिकल के लिए भेजा जा रहा है।