कवाल गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची टीम

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - जानसठ गांव की ग्राम प्रधान नईमा पर विकास कार्यों में घोटाले के आरोप लगे हैं। डीएम ने जांच टीम गठित की। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। जांच के दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई, जिसमें कुछ ग्रामीणों को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया गया।

कवाल गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची टीम

जानसठ गांव कवाल की महिला ग्राम प्रधान नईमा पर गांव के ही दो ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर गांव के विकास कार्यों में घोटाला करने का आरोप लगाया था। डीएम ने जांच टीम गठित की थी। जांच टीम के मौके पर पहुंचने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की मौजूदगी में कई बार ग्रामीणों की आपस में नोक झोंक हुई। पुलिस ने दोनों के दो लोगों का शांति भंग में चलान कियाशुक्रवार को जांच टीम असिस्टेंट इंजीनियर ड्रेनेज खंड नरेंद्र पाल, जिला खाद्य विप्पन अधिकारी प्रवीण प्रकाश एवं अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड एस एम सिंह, ग्राम सचिव आलोक के साथ गांव में पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में विकास कार्यों की जांच पड़ताल शुरू की।

गांव में इस दौरान प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ताओं के पक्ष की ओर से काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे। भीड़ जमा होने की सूचना पर कव्वाल पुलिस चौकी से चौकी इंचार्ज पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। अधिक भीड़भाड़ को देख और पुलिस बल मौके पर बलाया गया इंस्पेक्टर विनोद कमार भी मौके पर डटे रहे। काफी संख्या में महिला पुलिसकर्मी मौजूद रही। कई बार दोनों पक्षों के लोगों की नोकझोंक हुई जो पुलिस के हस्तक्षेप के चलते शांत हुए। इस दौरान जांच टीम ने ग्रामीणों के भी बयान दर्ज किए। शिकायतकर्ता मोहम्मद जावेद ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव द्वारा विकास कार्यों में की गई अनियमताओं के बारे में अपने आरोपों को दोहराया है। इस दौरान जांच टीम के समक्ष विरोध करने को लेकर पुलिस ने एक शिकायतकर्ता जावेद पुत्र आफताब आलम और प्रधान पक्ष के ग्रामीण वसीम पुत्र गफ्फार सहित दो को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। गांव में जांच पड़ताल के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। गांव में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की हो रही जांच को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।