शराब पीने से युवक की मौत, शव पीएम भेजा

Feb 26, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

Muzaffar-nagar News - गांव मंदौड़ मार्ग पर एक युवक, जिसका नाम अमित उर्फ बिट्टू है, अत्यधिक शराब पीने के बाद बाइक से गिर गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित ने शराब की पांच बोतलें खरीदी थीं और तीन को कैंटीन में ही पी लिया था।

शराब पीने से युवक की मौत, शव पीएम भेजा

गांव मंदौड़ मार्ग पर बाइक सवार युवक अत्यधिक शराब पीने से रास्ते में गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक सिखेड़ा क्षेत्र के गांव भटौड़ा निवासी अमित उर्फ बिट्टू (45) पुत्र सहेंद्र शराब पीने का आदी था। बृहस्पतिवार की शाम को अमित ने गांव सिखेड़ा में स्थित शराब के ठेके से पांच देसी शराब के पव्वे खरीदे। उसने तीन शराब के पव्वे ठेके की कैंटीन में ही पी लिए थे। कैंटीन मालिक उसका दोस्त है।

इसके बाद वह बाइक पर घर जाने के लिए निकल लिया। गांव मंदौड़ मार्ग पर वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसको बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। एस ओ सिखेड़ा योगेंद्र शर्मा का कहना है कि अमित की मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।