Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsAkhil Bhartiya Agarwal Conference Meeting Highlights Heritage and Community Strength
अग्रोहा धाम अग्रवंशियों की धरोहर: गर्ग

अग्रोहा धाम अग्रवंशियों की धरोहर: गर्ग

संक्षेप:

Muzaffar-nagar News - जानसठ रोड स्थित मीका विहार में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की धरोहर और देवभूमि के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने राजनीति में भागीदारी की अपील की और समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों की विरासत को अपनाने की बात की।

Dec 15, 2025 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

जानसठ रोड स्थित मीका विहार में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल के आवास पर एक बैठक हुई। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने अग्रवंशियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन की कर्मभूमि अग्रवाल धाम सारी धरती पर बसे हुए अग्रवालों परिवारों की धरोहर है, जहां आज भी दृश्य और अदृश्य रूप से हमारे पितृ देवता विराजमान है इसलिए वह हमारे लिए देवभूमि भी है। उन्होंने कहा कि देवभूमि में जो हमारी इष्ट देवी साक्षात लक्ष्मी ( अग्रोहा शक्तिपीठ) का विशाल मंदिर निर्माण हो रहा है और जन सुविधा के लिए अनेक प्रकार की सुविधा केन्द्रों की स्थापना हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि जिस प्रकार एक ईट और एक रुपया देकर अपने परिवारों को सबल बनाया है, पूर्वजों द्वारा दी गई इस विरासत को हम ग्रहण करते हैं अपने समाज को और शक्तिशाली बनाएंगे । उन्होंने समाज के लोगों से राजनीति सहभागिता की अपील की। बैठक मंत्री में कपिलदेव अग्रवाल , जिलाध्यक्ष केके बंसल, सुभाष गोयल, बीएम गुप्ता, एलके मित्तल, विशाल गर्ग , पुष्पेंद्र अग्रवाल , श्री कृष्ण अग्रवाल , उपेंद्र बंसल, गौरव गोयल, शिवचरण गर्ग, प्रसून अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विनोद संगल ने सभी अतिथियों का आभार जताया।