Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsAhoi Ashtami Women Celebrate with Rituals for Children s Protection and Longevity

संतान की दीर्घायु को रखा हुई अष्टमी का व्रत

Muzaffar-nagar News - महिलाओं ने कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी को सन्तान की रक्षा एवं दीर्घायु के लिए अहोई अष्टमी का व्रत श्रद्धापूर्वक मनाया। उन्होंने अहोई माता की पूजा की, कहानी सुनी और बायना निकाला। इस दिन बच्चों को नए...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरTue, 14 Oct 2025 02:09 AM
share Share
Follow Us on
संतान की दीर्घायु को रखा हुई अष्टमी का व्रत

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी को महिलाओं ने सन्तान की रक्षा एवं दीर्घायु के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखकर त्यौहार श्रद्धापूर्वक मनाया। महिलाओं ने अहोई माता की कहानी सुनी और शाम अहोई माता की पूजा अर्चना करते हुए बायना निकाला और तारा देखकर व्रत का पारण किया। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी को महिलाओं ने सन्तान की रक्षा एवं दीर्घायु के लिए अहोई अष्टमी के व्रत को श्रद्धापूर्वक किया। महिलाओं ने लोटे में जल भर कर अहोई माता की तस्वीर के सामने कर पूजन किया तथा हाथों में गेहूं के दाने लेकर अहोई माता की कहानी सुनी और अहोई माता को स्याऊ की माला पहनाकर कपड़े, गिफ्ट आदि रखे।

अहोई के दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखकर शाम को बायना निकाला तथा आसमान में तारे देखकर जल से अर्घ्य देने के पश्चात जो बायना व पूजा में रखे गए कपड़े आदि को पूजकर सास, ससुर व अन्य घर के किसी बडे सदस्य के पाँव छूकर आदर पूर्वक उन्हें भेंट किया। उसके बाद महिलाओं ने अपने व्रत को खोला। अहोई के दिन घर के बच्चे नए कपड़े में सजे धजे खेलते दिखे। बच्चों को परिजनों ने आकर्षक गिफ्ट भी उपहार में दिए।