Muzaffarnagar News: भगवान झूलेलाल का 33वां पर्व धूमधाम से मनाया
Muzaffarnagar News: खतौली में भगवान श्री झूलेलाल का 33वां पर्व भैसी स्थित सतगुरू झूलेलाल मंदिर में मनाया गया। 13 अगस्त को सुन्दर काण्ड का पाठ हुआ और 14 अगस्त को हवन यज्ञ, संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। पावन ज्योति शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ मंदिर से गंगनहर तक गई, जहां आरती एवं मन्त्र उच्चारण किया गया।

Muzaffarnagar News: खतौली। भगवान श्री झूलेलाल का 33वां पर्व भैसी स्थित सतगुरू झूलेलाल मंदिर में गुरु सुभाष चन्द ठक्कर गुरु मां सविता ठक्कर के सानिध्य में हर्षोल्लास से मनाया। मंदिर में 13 अगस्त की शाम को सुन्दर काण्ड का पाठ का आयोजन हुआ। 14 अगस्त की सुबह मंदिर प्रांगण में हवन यज्ञ संकीर्तन और भंडारे का आयोजन हुआ। शुक्रवार शाम को पावन ज्योति की शोभायात्रा सतगुरू झूलेलाल मंदिर से चलकर गंगनहर तक बैंड बाजों एवं ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची। भगवान झूलेलाल का मन्त्र उच्चारण एवं जाप पढ़ा गया। मां गंगा एवं भगवान झूलेलाल की आरती की गई। कार्यक्रम में गुरुजी सुभाष चन्द ठक्कर, गुरुमाता सविता ठक्कर, डा. सुमित ठक्कर, डा. रोहित ठक्कर, साक्षी ठक्कर, युवराज ठक्कर, सौम्या ठक्कर, दक्ष ठक्कर, हृदेश रहेजा, दिनेश ठकराल, राजेश झांब, ऋषभ ठकराल, गोल्डी धमीजा, विनोद रहेजा, नवीन मकानी, मुकेश रहेजा, किरण ठकराल, मदन छाबड़ा, पुनित अरोरा, रौनक धमीजा, कर्ण धमीजा, विक्रम नागपाल, ध्रुव धमीजा, राधेश्याम रहेजा, मदनलाल रहेजा, विनय मेहता, रितु मकानी, नवीन धमीजा,नीरू अरोरा, सूरजप्रकाश छाबड़ा, अंशु अग्रवाल, सुरेश बठला(वृंदावन वाले), जितेंद्र कुमार(भैंसी),अनिल तलवार(जमनानगर), रितु धमीजा, दीपा धमीजा आदि भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


