महत्वपूर्ण.. युवक का शव फांसी पर लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम
Muzaffar-nagar News - फोटो 105 महत्वपूर्ण.. युवक का शव फांसी पर लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम महत्वपूर्ण.. युवक का शव फांसी पर लटका मिला, परिवार में मचा कोहराममहत्वपूर्ण

बुढ़ाना। कस्बे में तहसील के पीछे एक 19 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। कस्बे में वीर इन्क्लेव कालोनी के सामने बस्ती के युवाओं ने कसरत करने के लिए खम्बों से ऊंचाई पर बांस बांध रखा है। सुबह जब युवक कसरत करने के लिए आए, तो उन्होंने बांस पर एक युवक का शव लटके हुआ देखा। युवक भागकर वापस बस्ती में आए और लोगों को मामले की जानकारी दी। कुछ ही देर में मामला आग की तरह फैल गया और पुलिस तक जा पहुंचा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को नीचे उतारकर उसकी शिनाख्त कराई। शव की पहचान बस्ती के ही 19 वर्षीय अफसर उर्फ निन्ना पुत्र नियामत अंसारी के रुप में हुई। मृतक का परिवार बड़ौत रोड पर स्थित भट्टे पर मजदूरी करने गया हुआ था। मृतक के परिजन सूचना मिलने पर पीएचसी में पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


