ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगरमुजफ्फरनगर में किसान मसीहा चौ. चरण सिंह की जयंती मनाई

मुजफ्फरनगर में किसान मसीहा चौ. चरण सिंह की जयंती मनाई

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। शहर में भी कई स्थानों पर अलग-अलग आयोजन कर किसान मसीहा के संघर्ष और कार्यों को याद करते हुए पुष्पाजंलि अर्पित...

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। शहर में भी कई स्थानों पर अलग-अलग आयोजन कर किसान मसीहा के संघर्ष और कार्यों को याद करते हुए पुष्पाजंलि अर्पित...
1/ 2पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। शहर में भी कई स्थानों पर अलग-अलग आयोजन कर किसान मसीहा के संघर्ष और कार्यों को याद करते हुए पुष्पाजंलि अर्पित...
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। शहर में भी कई स्थानों पर अलग-अलग आयोजन कर किसान मसीहा के संघर्ष और कार्यों को याद करते हुए पुष्पाजंलि अर्पित...
2/ 2पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। शहर में भी कई स्थानों पर अलग-अलग आयोजन कर किसान मसीहा के संघर्ष और कार्यों को याद करते हुए पुष्पाजंलि अर्पित...
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरSat, 23 Dec 2017 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 115वीं जयंती शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। शहर में भी कई स्थानों पर अलग-अलग आयोजन कर किसान मसीहा के संघर्ष और कार्यों को याद करते हुए पुष्पाजंलि अर्पित की गई।रालोद के सरकुलर रोड स्थित कार्यालय में सुबह हवन किया गया।

रालोद नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर चौ़ चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान ने कहा कि पूर्व पीएम चौ़ चरण सिंह ने किसानों को असीम अधिकार दिये। किसानों की दिशा और दशा सुधारी, उनके लिये गये फैसलों से किसान मजबूत हुआ। पुष्प अर्पित करने में जिलाध्यक्ष अजीत राठी, जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, कृष्णपाल राठी, कंवरपाल फौजी, पराग चौधरी, हर्ष राठी, सुधीर भारतीय आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपाइयों ने पूर्व पीएम चरण सिंह की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया। रुड़की रोड स्थित कार्यालय से भाजपा नेता टाउनहाल पहुंचे और यहां पर चौ़ चरण सिंह को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगर विधायक ने कहा कि चौ़ चरण सिंह को किसानों के अभूतपूर्व विकास के लिए याद किया जाता रहा है। भाजपा जिला महासचिव हरीश अहलावत, शरद शर्मा, डा़ देशबंधु तोमर, भूषण सिंह पचेंडा, रमेश खुराना, सुनील शर्मा, विकास गुप्ता, विपुल भटनागर, रोशनी पांचाल, राजीव शर्मा, हरपाल सिंह डीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित कार्यालय पर भी चरण सिंह जयंती मनाई गई। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व संचालन विनय पाल ने किया। इस मौके पर इलम सिंह गुर्जर, बच्ची सैनी, राकेश शर्मा, चंदन चौहान, जिया चौधरी, मा़ खुर्शीद अहमद, काजी अरशद, राकिब कुरैशी, शमशेर मलिक, डा़ नरेश विश्वकर्मा, सोमपाल भाटी, मनु चौधरी, गोल्डी अहलावत, जनार्दन विश्वकर्मा, निधिष गर्ग, ब्रजेश कुमार, दीपक गम्भीर, शमशाद अहमद, साजिद हसन, कारी अब्दुल गफ्फार, रामशरण कश्यप, नौशाद कुरैशी, दिलशाद कुरैशी, अरशद राही, प्रदीप गुप्ता, अलका शर्मा, टीटू पाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक भी अपने समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ टाउनहाल पहुंचे और वहां चौ़ चरण सिंह को पुष्पाजंलि अर्पित कर किसानों से उनकी नीतियों पर चलने का आह्नान किया। कांग्रेस ने हमेशा ही किसानों को सर्वोपरि रखा है। आज किसान आर्थिक और मानसिक रूप से उत्पीड़न का शिकार हो रहा है, केंद्र व प्रदेश की सरकारों को इस पर गंभीर चिंतन करना होगा। जनपद जाट महासभा के पदाधिकारी देवी सिंह सिम्भालका, रामपाल वर्मा, अनिल चौधरी ने भी टाउनहाल पहुंचकर चौ़ चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उन्हें सच्चा किसान हितैषी व किसान मसीहा बताया। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर ने जिला पंचायत परिसर में चौ़ चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके पति अर्जुन तोमर व अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें