बढ़ीवाला में कार ने बच्चे को मारी टक्कर, घायल

Mar 03, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share Share
Follow Us on

Muzaffar-nagar News - लक्सर रोड पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने 10 वर्षीय अभिमन्यु को टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। अभिमन्यु घर के बाहर खेल रहा था जब यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी ने कार्रवाई की जानकारी दी है।

बढ़ीवाला में कार ने बच्चे को मारी टक्कर, घायल

पुरकाजी। लक्सर रोड पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बच्चे को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के गांव बढीवाला निवासी 10 वर्षीय अभिमन्यु पुत्र विपिन कुमार शनिवार की शाम 5 बजे घर के बाहर खेल रहा था। लक्सर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने साइड में खड़े बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को परिवार वाले प्राइवेट डाक्टर के लेकर पहुंचे, जहां बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए मुजफ्फरनगर रेफर किया है।

जहां बच्चे का उपचार चल हुआ है। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।