Hindi NewsUP NewsMuslims offered a chadar for Premanand Maharaj at the Dada Mian Dargah in Lucknow, praying for his recovery
प्रेमानंद महाराज के लिए मुसलमानों ने दादा मियां की दरगाह पर चढ़ाई चादर, स्वस्थ होने की मांगी दुआ

प्रेमानंद महाराज के लिए मुसलमानों ने दादा मियां की दरगाह पर चढ़ाई चादर, स्वस्थ होने की मांगी दुआ

संक्षेप: यूपी के लखनऊ में संत प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष दुआ की गई। इस अवसर पर दरगाह पर चादर चढ़ाई और प्रेमानंद महाराज के लंबी आयु तथा शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की।

Wed, 15 Oct 2025 06:21 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

लखनऊ में मॉल एवेन्यू स्थित दादा मियां की दरगाह पर मुसलमानों ने और सपा कार्यकर्ताओं ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। यहां वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए मंगलवार को विशेष दुआ की गई। इस अवसर पर दरगाह पर चादर चढ़ाई और प्रेमानंद महाराज के लंबी आयु तथा शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरगाह परिसर में इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे, जिन्होंने हाथों में प्रेमानंद महाराज की तस्वीरें थाम रखी थीं। माहौल में गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक साफ दिखी जब सभी ने एक साथ मिलकर संत के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद मोहम्मद अखलाक ने कहा कि प्रेमानंद महाराज जैसे लोगों की समाज को जरूरत है। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो हमेशा समाज को जोड़ने की बात करते हैं मानवता और इंसानियत का पैगाम देते हैं। जब से उनके अस्वस्थ होने की खबर सुनी है मन बहुत दुखी है।

ये भी पढ़ें:दिवाली से छठ तक पर अतिरिक्त बसें चलेंगी, कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

हम लोग लगातार दुआ कर रहे हैं और मन्नत मांग रहे हैं कि प्रेमानंद महाराज शीघ्र स्वस्थ हो जाए अपनी यात्रा शुरू कर दें और अपने चाहने वाले लोगों को आशीर्वाद दें।ऐसे लोग ईश्वर का वरदान है। उन्होंने कहा कि महाराज इंसान को इंसान समझते हैं हिंदू और मुसलमान नहीं। पूरे देश में उनके लिए दुआओं का दौर जारी है लोग भीगी पलकों से उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू मुसलमान कुछ नहीं होता है । इंसान सबसे ऊपर है इंसानियत सबसे बड़ी चीज है। दुआ मांगने वालों को जो लोग धमकी दे रहे हैं वह मानसिक रूप से बीमार है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |