Hindi NewsUP NewsMuslim youth who prayed for Premanand in Medina deletes video
प्रेमानंद के लिए मदीना में दुआ मांगने वाले मुस्लिम युवक ने डिलीट किया वीडियो, धमकी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

प्रेमानंद के लिए मदीना में दुआ मांगने वाले मुस्लिम युवक ने डिलीट किया वीडियो, धमकी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

संक्षेप:

प्रयागराज के रहने वाले सूफियान इलाहाबादी ने संत प्रेमानंद के स्वस्थ होने के लिए मदीना में दुआ की और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। हालांकि, अब उन्होंने यह वीडियो खुद हटा लिया है, जबकि स्पष्ट किया कि उन्हें किसी प्रकार की धमकी या दबाव नहीं मिला।

Tue, 14 Oct 2025 09:02 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

कई दिन से अस्वस्थ संत प्रेमानंद के लिए प्रयागराज के सूफियान ने मदीना में दुआ मांगी। युवक ने इसका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। हालांकि अब इस वीडियो को डिलीट कर दिया गया है। इस बीच उन्हें धमकी मिलने की खबर सुर्खियों में थी। लेकिन सूफियान ने खुद वीडियो हटाने के पीछे की वजह बताई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रयागराज के रहने वाले सूफियान इलाहाबादी ने कहा कि उन्होंने सिर्फ वह वीडियो डिलीट किया है। जिसमें वह प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य की दुआ कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि उन्हें कोई भी धमकी नहीं मिली है और न ही किसी ने वीडियो हटाने के लिए दवाब बनाया। हालांकि सुफियान ने वीडियो हटाने का मकसद नहीं बताया। लेकिन उनके वीडियो की जमकर तारीफ हो रही है। लोग इसे गंगा-जमुनी तहजीब से जोड़ रहे हैं। लगभग डेढ मिनट के वीडियो सुफियान ने प्रेमानंद दी जमकर तारीफ भी की।

ये भी पढ़ें:प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, पदयात्रा के लिए मांगा सहयोग

वीडियो में सूफियान कह रहे हैं कि हम गंगा-जमुनी के तहजीब वाले इलाहाबाद के हैं। वायरल वीडियो में सूफियान मोबाइल के स्क्रीन पर संत प्रेमानंद की फोटो दिखाते हुए कह रहे हैं कि बीमार होने का पता चला तो मदीना में खिजरा के दौरान दुआ मांगी। वायरल वीडियो में उन्हें ये कहते हुए सुना जा सकता है, "प्रेमानंद जी महाराज हमारे हिन्दुस्तान के बहुत ही अच्छे इंसान हैं। पता चला कि वे बीमार हैं। मदीना खिजरा से दुआ करते हैं कि अल्लाह प्रेमानंद महाराज को जल्द से जल्द स्वस्थ कर दें। हम हिन्दुस्तान से इन्हें पसंद करते हैं, बहुत नेक इंसान हैं। हम उस जगह से हैं, जहां से गंगा-जमुनी तहज़ीब बहती है। हम उस जगह पर मौजूद हैं, जहां से मैल बह जाती है। इंसान तो इंसान, हिंदू क्या और मुसलमान क्या। इस वक्त खिजरा मदीना से एक हिंदू भाई के लिए दुआ कर रहे हैं कि बस इंसान होना चाहिए। हम महाराज जी के लिए दुआ करते हैं कि अल्लाह उन्हें सेहत और तंदुरुस्ती अता फरमाए।”

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |