VIDEO: मछली पकड़ने के शक में मुस्लिम युवक के साथ बर्बरता, शोहदे ने पेड़ से बांधकर पीटा
बुलंदशहर में मछली पकडने का आरोप लगाकर शोहदे ने मुस्लिम युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। शोहदे ने युवक को पेड़ से बांधाकर दनादन लाठी बरसाने लगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूपी के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां मछली पकडने का आरोप लगाकर शोहदे ने मुस्लिम युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। शोहदे ने युवक को पेड़ से बांधा और फिर दनादन लाठी बरसाने लगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दु्स्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। उधर, पीड़ित की तहरीर पर पिता ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर कर मामले की जांच में जुट गई है।
ये घटना चोला थाना क्षेत्र का है। बिरौड़ी ताजपुर के रहने वाले खुरसैद ने बताया कि मंगलवार सुबह उसका बेटा इस्तेकार बाइक से काम की तलाश में नौसाना गांव जा रहा था। नैथला हसनपुर रजवाहे पर कुछ बच्चों को मछली पकड़ते देख इस्तेकार वहां रुक गया। तभी नैथला हसनपुर के रहने वाले चंद्रशेखर, महेश उर्फ गोलू और सुमंत ने मछली पकड़ने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर इस्तेकार की बाइक की चाभी निकाल ली। इसके बाद तीनों ने इस्तेकार को पेड़ से बांधकर लाठी-डंडे से पीटा।
आरोप है कि तीनों शोहदों ने पीटने के बाद इस्तेहाक को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस्तेकार ने जैसे-तैसे बंधनमुक्त होकर इस घटना की परिजनों को सूचना दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा। इस संबंध में थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
झगड़े की सूचना पर गई पुलिस पर हमला
उधर, एटा जिले में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पथराव करते हुए गाड़ी तोड़ दी। हमले में होमगार्ड, सिपाही के चोट आईं। थाना से अन्य पुलिसबल बुलाया गया। पुलिस के सामने भी आरोपियों ने पथराव जारी रखा। इसके बाद अलीगंज सर्किल का फोर्स बुलाया गया और एक घंटे बाद स्थिति को काबू में किया। सीओ ने पुलिस टीम के साथ मिलकर गांव में पैदल किया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा है।
लेखक के बारे में
Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।
और पढ़ें

